महादेव ऐप को सरकार ने किया बैन, इधर इसके ‘नए मालिक’ शुभम ने बघेल सरकार की बढ़ाई टेंशन

शुभम सोनी नाम के शख्स ने दुबई से एक वीडियो बयान जारी किया है. वीडियो में उसने कहा है कि वही ऐप का असली मालिक है. इधर केंद्र सरकार ने महादेव ऐप को बैन कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Mahadev App, Bhupesh Baghel
Mahadev App, Bhupesh Baghel
Google CTA

News Tak: छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अब एक शख्स सामने आया है, जिसने खुद को महादेव ऐप का मालिक बताया है. इसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ देने का आरोप लगाया है. इस शख्स का नाम है शुभम सोनी. अबतक जांच एजेंसियां सौरभ चंद्राकार का नाम आगे कर रही थीं. 2022 में सौरभ चंद्राकर को ऐप के प्रमोटर के तौर पर पहचान की गई थी. अब सारी चर्चाएं शुभम सोनी और इसके एक्स्प्लोसिव दावों की ओर मुड़ गई है. शुभम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम ले लिया है. उधर केंद्र सरकार ने महादेव ऐप को बैन कर दिया है. CM बघेल ने इसपर तंज कसा है की आखिरकार केंद्र सरकार को होश आ गया.