Gujarat Local Body Election Result 2026 LIVE : भुज नगर पालिका चुनाव में AIMIM की दस्तक, 3 सीटें पर जीत दर्ज
Gujarat Municipal Corporation Results: गुजरात में 15 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों की 9,262 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है. इस बीच प्रदेश के AIMIM के लिए अच्छी खबर आई है.
ADVERTISEMENT

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates : गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच नतीजों का फाइनल ऐलान हो जाएगा. ऐसे में काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
- 11:06 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: भुज नगर पालिका चुनाव में AIMIM की दस्तक, 3 सीटें पर जीत दर्ज
Gujarat Local Body Election Result Live 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के ताजा नतीजों में भुज नगर पालिका में AIMIM ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है; वहीं भाजपा का विजय अभियान जारी रहा जिसमें सुरेन्द्रनगर निगम के वार्ड 6 और नवसारी नगर निगम के वार्ड 1, 9 एवं 5 में भाजपा पैनल की जीत हुई, साथ ही महेसाणा जिले की कडी नगरपालिका की 36 सीटों में से भाजपा ने 28 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है.
- 10:53 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates : करमसद-आणंद के वार्ड नंबर 1 की 4 में से 1 सीट पर कांग्रेस की जीत
Gujarat Local Body Election Result Live 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में BJP का दबदबा जारी है, जिसके तहत जामनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 5 और 9, नडियाद नगर निगम के वार्ड नंबर 1 तथा करमसद-आणंद नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में BJP के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है. वहीं करमसद-आणंद के वार्ड नंबर 1 की 4 सीटों में से 3 पर BJP और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. गौरतलब है कि गुजरात में एक वार्ड में 4 उम्मीदवार होते हैं. ऐसे में BJP के पूरे पैनल की इन जीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
- 10:45 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: नवसारी, वडोदरा और वापी में BJP पैनल की जीत
Gujarat Local Body Election Result Live 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में BJP का शानदार प्रदर्शन जारी है. ताजा आंकड़ों में अनुसार नवसारी नगर निगम के वार्ड नंबर 9, नडियाद नगर निगम के वार्ड नंबर 6 और वडोदरा नगर निगम के वार्ड 13, वापी नगर निगम के वार्ड 2 और 6 में BJP पैनल ने जीत हासिल की है.
- 10:36 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result Live: : नवसारी, वापी और मोरबी में भाजपा का दबदबा, रुझानों में बढ़त
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates : गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के परिणामों और रुझानों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, राज्य के प्रमुख नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत पकड़ बनाती दिख रही है. नवसारी, वापी और मोरबी नगर निगमों से आ रहे परिणाम भाजपा के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं.
नवसारी और मोरबी में भाजपा की जीत
ताजा जानकारी के मुताबिक, नवसारी नगर निगम के वार्ड नंबर 1 भाजपा पैनल ने जीत दर्ज की है. वहीं, मोरबी नगर निगम में भी भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है. यहां वार्ड नंबर 1, 5 और 10 में भाजपा पैनल की जीत सुनिश्चित हो गई है.
वापी में कांग्रेस ने दी टक्कर
वापी नगर निगम की स्थिति पर नजर डालें तो यहां मुकाबला अन्य निकायों के मुकाबले दिलचस्प दिख रहा है. अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार:
भाजपा: 12 सीटें
कांग्रेस: 04 सीटें - 09:40 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result Live: अंबाजी में काउंटिंग से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates : गुजरात के अंबाजी स्थित दांता मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया.
- 09:34 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result Live: पहले बैलेट पेपर की गिनती, फिर खुलेंगी EVM
Gujarat Local Body Election Result Live 2026: गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जा रहे हैं. इसके बाद अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत अन्य शहरों में वॉर्डवार EVM मशीनें क्रम से खोली जाएंगी.
- 09:30 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात में काउंटिंग के लिए खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates : गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए EVM मशीनों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला जा चुका है. बता दें कि चुनाव रविवार, 26 अप्रैल को हुए थे.
- 09:18 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Municipal Corporation Results: 15 नगर निगमों में औसतन 49.14 प्रतिशत वोटिंग, किसे मिलेगा फायदा?
Gujarat Local Body Election Result 2026 LIVE : अगर मतदान प्रतिशत की बात करें तो 15 नगर निगमों में औसत 49.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. शहरों में मतदाताओं का उत्साह मिला-जुला रहा. वापी नगर निगम में सबसे ज्यादा 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पोरबंदर नगर निगम में सबसे कम 41.67 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रमुख शहरों की बात करें तो सूरत में 53.45 प्रतिशत, वडोदरा में 47.01 प्रतिशत, राजकोट में 46.45 प्रतिशत और अहमदाबाद में 45.72 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की थीं.
- 09:15 AM • 28 Apr 2026
Gujarat Local Body Election Result 2026 LIVE : 9 नए नगर निगमों पर टिकी नजरें, यहां पहली बार हुआ है मतदान
गुजरात में इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि 15 नगर निगमों में से 9 नए नगर निगम हैं जहां पहली बार मतदान हुआ है. इनमें करमसद-आणंद, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर, महेसाणा, मोरबी, वापी, सुरेन्द्रनगर और गांधीधाम शामिल हैं. पुराने नगर निगमों में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर और वडोदरा की सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है. निर्विरोध सीटों के मामले में कांग्रेस के खाते में 12 और निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में 3 सीटें गई हैं. अब देखना होगा कि जनता का अंतिम फैसला किसके पक्ष में जाता है.