हरियाणा AAP उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा का बीजेपी पर तीखा हमला, अग्निवीर स्कीम को लेकर कसा ये तंज

अनुराग ढांडा ने कहा कि, अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद से युवाओं की सेना में रुचि कम हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह के अग्निवीरों को प्रदेश के भर्तियों में आरक्षण देने के मुद्दे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी अच्छी है तो बीजेपी अपने सब नेताओं पर लागू क्यों नहीं कर देती। अग्निवीर योजना नेताओं पर लागू होता तो मोदी जी भी 4 साल में रिटायर हो गए होते। देश को इतनी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती। अमित शाह भी चार साल में रिटायर हो जाते। खट्टर साहब जिनका साढ़े नो साल के बाद भारतीय जनता पार्टी को यह अक्ल आई वह भी चार साल में रिटायर हो जाते।