"चुनाव खत्म, लूट चालू..." महंगाई और NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल
देश और हरियाणा में आसमान छूती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है, जिसके तहत हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.
ADVERTISEMENT

haryana
हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता त्रस्त है. हालात ये हैं कि प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें इतिहास में पहली बार ₹100 प्रति लीटर के पार चली गई हैं. सिरसा में पेट्रोल ₹100.81 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, वहीं डीजल भी ₹90 से ₹91.50 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. तेल के दामों में हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर फल-सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर पड़ा है, जिससे चौतरफा महंगाई बढ़ गई है. इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे हरियाणा में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.