क्या बदल जाएंगी हरियाणा चुनाव की तारीख? BJP नेता ने EC को पत्र लिख की ये मांग

हरियाणा चुनाव की तिथि बदलने की मांग: बीजेपी का दावा है कि लंबी छुट्टियों के कारण मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Elections: हरियाणा में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्वाचन आयोग से चुनाव की तारीख बदलने की मांग की है. हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने निर्वाचन आयोग (EC )और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है. उनका कहना है कि 1 अक्टूबर को निर्धारित मतदान की तारीख के आसपास कई छुट्टियां हैं, जिससे लोगों के बाहर घूमने जाने की संभावना है. यह स्थिति मतदान प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है.