हरियाणा चुनाव: JJP-ASP ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, दुष्यंत उचाना और दिग्विजय चौटाला डबवाली से मैदान में

हरियाणा चुनाव: जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी पहली साझा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

ADVERTISEMENT

चंद्रशेखर आजाद और दुष्यंत चौटाला
चंद्रशेखर आजाद और दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
Google CTA

Haryana Elections: हरियाणा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी(JJP) और आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) ने अपनी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जेजेपी ने अपने 15 और आजाद समाज पार्टी ने 4 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. सूची के मुताबिक दुष्यंत चौटाला उचाना से और दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. जेजेपी ने अपने एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी शेयर की है.