Haryana: विनेश के मेडल नहीं जीतने पर खुश हैं BJP नेता बृजभूषण, सामने आई बड़ी प्रतिक्रिया

Haryana Elections: बृजभूषण शरण सिंह ने आजतक से बात करते हुए कांग्रेस नेता विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर बड़ा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे खुश हैं कि विनेश पेरिस ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Brijbhushan Sharan Singh: हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव से पहले बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीते दिन विनेश और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे. बृजभूषण शरण सिंह ने हमारे सहयोगी चैनल आजतक से बात करते हुए विनेश और बजरंग पूनिया को लेकर कहा है कि वह कांग्रेस के षड्यंत्र का चेहरा थीं, जिसे दीपेंद्र हुड्डा और हुड्डा परिवार ने उनके खिलाफ रचा था. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का यह षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है और वह कोर्ट से बेदाग और साफ-सुथरे साबित होंगे.