हिमाचल बीजेपी नेता शांता कुमार ने AAP नेताओं को लेकर फोड़ा ऐसा बम की हिल गई बीजेपी, जानिए 

BJP leader Shanta Kumar: जब पूरी बीजेपी बरसों से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को करप्ट साबित करने में जुटी है तब शांता कुमार कह रहे हैं कि AAP नेता करप्ट नहीं हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BJP leader Shanta Kumar: शांता कुमार जिस समय बीजेपी के टॉप नेताओं में गिने जाते थे तब राजनीति में अरविंद केजरीवाल का अता-पता भी नहीं था. शांता कुमार हिमाचल में बीजेपी सरकार के सीएम रहे. अटल-आडवाणी के दौर वाली पार्टी में वो फ्रंट लाइन के नेताओं में गिने जाते थे. हालांकि शांता कुमार हिमाचल तक ही सीमित रहे. उनका अरविंद केजरीवाल से कहीं कोई कनेक्शन नहीं है. हालांकि बीजेपी में रहते हुए उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर बम फोड़ दिया है. शांता कुमार की चिट्ठी न केवल पार्टी लाइन के खिलाफ है बल्कि इससे करप्शन के आरोपों में घिरे केजरीवाल, मनीष सिसौदिया को क्लीन चिट भी मिलती है.