Hindenburg Vs SEBI: SEBI चेयरमैन माधवी पुरी बुच की सफाई पर आया हिंडनबर्ग का रिएक्शन, दागे नए सवाल

Hindenburg Vs SEBI: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर रविवार को अपना स्पष्टीकरण देते हुए SEBI चीफ माधबी पुरी बुच ने कहा था कि हमें किसी भी फाइनेंशियल डॉक्युमेंट का खुलासा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है,

ADVERTISEMENT

SEBI Chief Madhabi Puri Buch
SEBI Chief Madhabi Puri Buch
google news

Hindenburg Vs SEBI: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने बीते शनिवार को मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच पर अपनी रिपोर्ट पब्लिश करने के बाद एक बार फिर हमला बोला है. हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट पर सेबी चीफ की प्रतिक्रिया के जवाब में नई पोस्ट करते हुए लिखा, 'बुच के जवाब से साफ है कि उन्होंने हमारी कई बातों को स्वीकार किया है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि उनके बयानों से बरमूडा/मॉरीशस में उनके निवेश की पुष्टि भी होती है.