असम में परिसीमन के बाद क्या बदला? जिसका नेगिटव असर बताकर विपक्ष ने लोकसभा में रोक दिया डिलिमिटेशन बिल

Assam delimitation: असम में 2023 में हुए सीटों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने चुनावी फायदे के लिए सीटों की सीमाएं बदली हैं, जिससे कई इलाकों में अल्पसंख्यक वोटरों का प्रभाव कम हो गया है. वहीं, बीजेपी इसे मूल निवासियों के हित में बता रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Assam delimitation: संसद में पिछले 2 दिनों से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के साथ-साथ परिसीमन को लेकर भी जोरदार टकराव देखने को मिला. इस बीच विपक्ष ने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का मुद्दा भी उठाया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गौरव गोगोई ने इसे 'गेरीमैंडरिंग' (चुनावी फायदे के लिए सीमाओं में बदलाव) बताया.