महाराष्ट्र चुनाव लड़कर अखिलेश की सपा कैसे बिगाड़ सकती है इंडिया ब्लॉक का खेल? जानिए

अखिलेश यादव के महाराष्ट्र पहुंचने की एक बड़ी वजह ये भी है कि वे राज्य में इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन ऐसे में सीटों के बंटवारे होने पर स्थानिय पार्टियों के पास सीटों की कमी हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव एक्शन मोड में हैं. अब वे इसी एक्शन के साथ महाराष्ट्र पहुंच गए हैं. इस साल वहां विधानसभा चुनाव होने हैं. अखिलेश यादव के अलावा उनकी पार्टी के सांसद भी महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं ताकि उनको सम्मानित किया जा सके. फैजाबाद(अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद भी वहां पहुंचे जहां शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने उनका स्वागत और सम्मानित किया. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के वहां पहुंचने की एक बड़ी वजह ये भी है कि वे राज्य में होने वाले चुनाव में इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर लड़ सकते हैं. लेकिन ऐसे में सीटों के बंटवारे होने पर स्थानिय पार्टियों के पास सीटों की कमी हो सकती है.