केजरीवाल की पॉलिटिक्स में कैसे फंसी BJP और कांग्रेस? मोदी, राहुल के बाद सबसे अधिक इनकी ही चर्चा

Arvind Kejriwal: भारतीय राजनीति के इस दौर में पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद जिस नेता की सबसे अधिक चर्चा है, वह हैं अरविंद केजरीवाल. उनकी राजनीति की शुरूआत भी चौंकाती है और लिए गए अब तक के सभी निर्णय भी आपको चौंकाते हैं.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अरविंद केजरीवाल के हर निर्णय ने बीजेपी और कांग्रेस को चौंकाया है.

point

बीजेपी को उनकी ही कोशिशों में उलझाते नजर आते हैं केजरीवाल.

point

कांग्रेस से भी जरूरत के हिसाब से संबंध रखती है आम आदमी पार्टी.

Arvind Kejriwal: भारतीय राजनीति के इस दौर में पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद जिस नेता की सबसे अधिक चर्चा है, वह हैं अरविंद केजरीवाल. उनकी राजनीति की शुरूआत भी चौंकाती है और लिए गए अब तक के सभी निर्णय भी आपको चौंकाते हैं. आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी छोड़ने, आरटीआई एक्टिविस्ट बनने, लोकपाल के लिए अन्ना मूवमेंट को लीड करने और फिर आम आदमी पार्टी बनाकर भारतीय राजनीति में प्रवेश करने की उनकी पूरी यात्रा ही लोगों को चौंकाती है. 2012 में आप पार्टी बनती है, 2013 में पहली बार 70 में से 28 सीटें जीती और जिस कांग्रेस सरकार के खिलाफ अन्ना आंदोलन चलाया, उसी की मदद से पहली बार सरकार बनाई. तब से लेकर अब तक हर बार अरविंद केजरीवाल ने सभी को चौंकाया है.