इजराइल के 'आयरन डोम', 'डेविड स्लिंग' और 'एरो' सिस्टम ने ईरान के मिसाइल हमले को कैसे रोका?
Iran-Israel War: डेविड स्लिंग को 25 से 186 मील की दूरी तक के मध्यम और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह प्रणाली 'हिट-टू-किल' तकनीक पर काम करती है.
ADVERTISEMENT

Iran-Israel War: बीते दिन ईरान ने इजराइल पर मिसाइल से हमला बोल दिया. ईरान ने एक के बाद एक करीब 200 से अधिक मिसाइलें दागी. हालांकि इतनी बड़ी संख्या में मिसाइलों से हमला होने के बाद भी इजराइल में कोई भारी धन-जन की क्षति नहीं हुई है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि, आखिर इजराइल के पास ऐसी कौन सी तकनीक है जिसके दम पर वो मिसाइलों के हमले से बच पा रहा है. आइए हम आपको बताते हैं इजराइल अपनी सुरक्षा में कौन-कौन सी मिसाइल डिफेन्स तकनीकों का करता है उपयोग और वो है कितनी कारगर?