विपक्ष में कांग्रेस और LOP के रूप में राहुल के काम से कितने लोग संतुष्ट? MOTN सर्वे में जानिए
कांग्रेस पिछले 10 साल से विपक्ष के रूप में अहम भूमिका में है. तब से अबतक कांग्रेस का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सी वोटर ने कांग्रेस के पिछले 2 साल को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कुछ आंकड़े पेश किए हैं जिसमें पाया गया है कि कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में गजब का कमबैक किया है.
ADVERTISEMENT

Congress-Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने काफी कुछ बदल दिया. 10 साल बाद सदन को विपक्ष का नेता मिला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष(LOP) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राहुल गांधी ने पिछले कुछ सालों में राजनीति के लिहाज से प्रदर्शन बेहतर किया है. साथ ही माने जाने लगा है कि कांग्रेस भी अपनी फॉर्म में वापसी लौटती हुई दिख रही है जो उन्होंने खो दी थी. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस अपने सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो सकी हो लेकिन पिछले दो आम चुनाव के मुकाबले अपनी सीटों में बढ़ोतरी की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की. चुनावी नतीजों के लिहाज से देखा जाए तो राहुल-कांग्रेस ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन में लगातार बढ़ोतरी की है.