साप्ताहिक सभा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस कितनी सीटें जीत लेगी?

राशिद किदवई कहते हैं कि, अगर हम यात्रा के उद्देश्यों को देखें तो ये यात्रा आधी-अधूरी नजर आती है. पहली वजह ये कि राहुल की इस यात्रा में राजनैतिक उद्देश्य का अभाव है, और दूसरा ये कि यात्रा हाइब्रिड मूड में है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

साप्ताहिक सभा: इस साल देश में लोकसभा का चुनाव होने हैं. इसी चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी यात्रा निकालने वाले हैं. राहुल की यह यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी, जो देश के 15 राज्यों से होते हुए लगभग 6700 किमी की दूरी तय करेगी. राहुल की यह यात्रा देश के पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से निकलेगी जो महाराष्ट्र में जाकर समाप्त होगी. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राहुल की इस यात्रा के मायनों को समझने के लिए न्यूज Tak की साप्ताहिक सभा में इस बार वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक राशिद किदवई और “Tak” समूह के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने विस्तार से चर्चा की है. आइए आपको बताते हैं, इस चर्चा के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु.