कांग्रेस जीत जाएगी तो छीन लेगी संपत्ति, मंगलसूत्र? Exclusive इंटरव्यू में खड़गे ने दिया हर जवाब

उत्तर-दक्षिण विवाद को हवा देने वाले सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम के अपने वादे को मैनिफेस्टो में क्यों जगह नहीं दी?

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress: इस वक्त देश में लोकसभा चुनावों को लेकर शोर तेज है. दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. इसी दौरान बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सियासी हमले तेज कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी की टॉप लीडरशिप ने आरोप लगाया है कि अगर कांग्रेस यह चुनाव जीत जाएगी, तो वह लोगों की संपत्ति छीन लेगी, मंगलसूत्र छीन लेगी और मुस्लिमों को दे देगी. इस पर कांग्रेस ने भी तीखा पलटवार किया है और कहा कि खुद को हारता देख घबराहट में बीजेपी नेता कुछ का कुछ कहे जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो पिछले दिनों बकायदा पीएम नरेंद्र मोदी से वक्त मांग लिया कि वह मिलकर उन्हें सच में दिखाना चाहते हैं कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो में क्या लिखा है.