शर्म की बात तो मैं बताता हूं कि Epstein File में... AI समिट प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर सरकार पर साधा निशाना
Rahul Gandhi Released a Video: AI समिट में हुए प्रदर्शन और उसके बाद की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और एप्सटीन फाइल से लेकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते तक कई मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध से डरना शर्म की बात है और कांग्रेस अपने मुद्दों से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
AI Summit में हुए प्रदर्शन से शुरू हुआ यह विवाद अब सीधा केंद्र सरकार और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच जुबानी जंग में बदल चुका है. इसी प्रोटेस्ट के बाद हो रही गिरफ्तारी को लेकर अब राहुल गांधी का बयान आया है. उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर शर्म की बात करनी है तो असली मुद्दों पर बात होनी चाहिए. राहुल गांधी ने सीधे तौर पर एप्सटीन फाइल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, उनके कुछ मंत्री और सहयोगियों का नाम ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ा जाना ही अपने आप में शर्म की बात है.