एक्सक्लूसिव: PM मोदी बोले- उनको यह डर है कि तीसरी बार PM बना तो इंदिरा जी का नाम भी नहीं रहेगा

पीएम मोदी ने कहा, मैं कहता हूं कि राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है. मैंने अब तक जो कुछ कहा है, वो सब सच साबित हुआ है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Exclusive Interview of PM Modi: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में आज चौथे चरण की वोटिंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सहयोगी चैनल आजतक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया हैं. महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर पीएम मोदी ने जवाब दिया हैं. महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने नेहरू और इंदिरा गांधी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया. इसके साथ ही पीएम ने राहुल गांधी के सवालों पर भी जवाब देते हुए उन्हें घेरा हैं. आइए आपको बताते हैं पीएम ने इस इंटरव्यू में और क्या-क्या कहा.