महाराष्ट्र के C-वोटर के एग्जिट पोल में MVA या महायुती किसकी बन रही सरकार? क्या है 61 सीटों वाला गणित?

Maharashtra C- Voter Exit Poll: इस एग्जिट पोल की सबसे खास और अहम बात ये है कि इन सीटों के अलावा 61 अन्य सीटें है जहां दोनों अलायंस के बीच कांटे की लड़ाई बताई गई है. यही वो सीटें है जो महाराष्ट्र में किसके सर सजेगा जीत का ताज वो डिसाइड करने वाली है.

ADVERTISEMENT

Maharashtra Exit Poll
Maharashtra Exit Poll
google news

Maharashtra C- Voter Exit Poll: महाराष्ट्र में वोटिंग के बाद अब सबकी निगाह इस बात पर है कि सरकार किसकी बनेगी? वैसे तो महायुती और महाविकास आघाडी दोनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत को लेकर दावा कर रहे है लेकिन जीत किसकी होगी ये तो वोटों की गिनती के बाद ही क्लियर हो पाएगा. हालांकि वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल ने सभी दलों का होश उड़ाये हुए है. सर्वे कराने वाली एजेंसी सी-वोटर ने महाराष्ट्र के लिए जारी अपने एग्जिट पोल ने सभी को संशय में डाल दिया है.