INDIA गठबंधन की मीटिंग में हुआ सरकार को घेरने का प्लान, जानिए कब क्या करेंगे विपक्षी दल?
INDIA Alliance Meeting: 30 सितंबर को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ आंदोलन का प्लान तैयार हुआ. 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों का ECI तक मार्च और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी है. जानिए विपक्ष का पूरा कार्यक्रम.
ADVERTISEMENT

INDIA Alliance Meeting 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्सिटट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार यानी 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की एक बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में गठबंधन के 20 दल शामिल हुए और उन्होंने कई मुद्दों पर मंथन पर चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर ली है. तीन घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में यह फाइनल हुआ है कि 6 अक्टूबर(मंगलवार) को सभी विपक्ष दलों के सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे. इसके साथ ही इंडिया गठबंधन ने सरकार को घेरने का भी प्लान बनाया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
