गठबंधन साथी CPI ने ही वायनाड में फंसाई राहुल गांधी की सीट! कौन हैं एनी राजा जिन्हें मिला टिकट?

बिहार, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने वाली है लेकिन केरल में अगर कांग्रेस और लेफ्ट ने दोस्ती कर ली तो चुनाव होगा कैसे? क्योंकि केरल में चुनाव इन्हीं दोनों दलों के बीच होता रहा है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Wayanad Lok Sabha Seat: केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सीपीआई ने एनी राजा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. एनी राजा सीपीआई के सबसे बड़े नेता और पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी हैं. वहीं सीपीआई ने केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के दिग्गज शशि थरूर के खिलाफ अपने पूर्व सांसद पी रवींद्रन को टिकट दिया है. त्रिशूर और मवेलिककारा लोकसभा सीटों से पर भी सीपीआई चुनाव लड़ेगी. वैसे सीपीआई, कांग्रेस के साथ INDIA अलायंस में सहयोगी है फिर भी वो केरल में एकदूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है. कांग्रेस विरोधी अब इसे INDIA गठबंधन में फूट के तौर पर पेश कर रहे है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि, केरल में कांग्रेस और लेफ्ट के बीच ही चुनाव होता रहा है.