जेल में बंद CM केजरीवाल के लिए 30 जुलाई को प्रदर्शन करेगा 'INDIA', AAP ने बनाई खास रणनीति

आम आदमी पार्टी के आवेदन पर 30 जुलाई को इंडिया गठबंधन के घटक दल एकजुट होकर दोपहर 12ः00 बजे बुलंद आवाज उठाने वाले हैं. इस विरोध-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

INDIA Bloc Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और मोदी सरकार द्वारा जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहा है. इस विरोध-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, जरनैल सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार के साथ अहम बैठक की. इसके अलावा प्रदेश संगठन के संगठन मंत्रियों, जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, और पार्टी की सभी विंगों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की गई.