गठबंधन से दूरी की असली वजह क्या? जानिए बैठक छोड़ कहां व्यस्त हैं INDIA ब्लॉक की बैठक से नदारद 'दिग्गज'

चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में आयोजित INDIA ब्लॉक की बैठक से अखिलेश, उद्धव, DMK और AAP जैसी प्रमुख पार्टियों के दूर रहने से विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

INDIA ब्लॉक
INDIA ब्लॉक
Google CTA

चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ अपनी अगली रणनीति तय करने और विपक्षी एकजुटता का संदेश देने के लिए बुधवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हो रहा है. हालांकि, बैठक का औपचारिक आगाज होने से पहले ही विपक्षी खेमे की दरारें एक बार फिर खुलकर सामने आ गई हैं. गठबंधन के कई प्रमुख चेहरे इस बैठक से नदारद हैं, वहीं कुछ ने केवल औपचारिक प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है. विपक्ष के इस रुख पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी घेराबंदी करने का मौका मिल गया है.