नायडू Vs पटनायक: एक ही मुद्दे पर दो दिग्गजों के अलग-अलग स्टैंड ने बढ़ाई सियासी गर्मी
Delimitation Controversy: 2026 के परिसीमन को लेकर देश में उत्तर बनाम दक्षिण की राजनीति गरमा गई है. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के फॉर्मूले को वैज्ञानिक बताते हुए समर्थन दिया है, जबकि नवीन पटनायक ने इसे ओडिशा के साथ विश्वासघात बताया है. सीटों के बढ़ने से यूपी-बिहार का दबदबा बढ़ने और दक्षिण की आवाज कमजोर होने की चिंता है.
ADVERTISEMENT

Shesh bharat
South India Delimitaion Controversy: उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश का राजनीतिक नक्शा ऐसे वार रूम में बदल गया है, जिसमें पार्टी पॉलिटिक्स वाले स्टैंड से कहीं ज्यादा ये अहम हो गया है कि अपने-अपने राज्यों के लिए नेता क्या स्टैंड लेते हैं. इस वार रूम के दो बड़े चेहरे हैं, आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक. ज्यादा पुरानी बात नहीं है कि जब ये दोनों नेता बीजेपी और सरकार के पक्ष में हर मुद्दे पर खड़े होते रहे. कहीं पॉलिटिकल अलायंस के कारण, कहीं पर्सनल बॉन्डिंग के कारण.