विदेशी क्रिकेटर्स लिख रहे All Eyes on Reasi पर पाक क्रिकेटर को इस पोस्ट के लिए मिल रहीं गालियां
आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Reasi' और 'All Eyes on Vaishno devi Attack' नाम से ट्रेंड चलाए जा रहे हैं. पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से लेकर यूएसए के क्रिकेटर भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए स्टोरी अपने अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

All Eyes on Reasi Attack: 9 जून के दिन जम्मू-कश्मीर में वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलिया चला दीं. आतंकवादी हमले में 9 लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. इस आतंकवादी हमले की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा की जा रही है. हमले को लेकर सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Reasi' और 'All Eyes on Vaishno devi Attack' नाम से ट्रेंड चलाए जा रहे हैं. पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से लेकर यूएसए के क्रिकेटर भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए स्टोरी अपने अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं.