कांग्रेस के साथ बढ़ता ही जा रहा विवाद, क्या INDIA अलायंस का साथ छोड़ने वाले हैं अखिलेश?
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी INDIA अलायंस में कांग्रेस के साथ है. MP चुनाव में अलायंस के साथ टिकट के लिए सपा के उम्मीदवार दावेदारी कर रहे थे. लेकिन कांग्रेस ने टिकटों के बंटवारे में उन्हें नजरंदाज कर दिया.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Madhya Pradesh Election
Madhya Pradesh Election 2023: क्या लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष के INDIA अलायंस को बड़ा झटका लगने वाला है? क्या समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव इस अलायंस से अलग होने वाले हैं? कांग्रेस को लेकर अखिलेश की नाराजगी और गुरुवार को दिया गया उनका तल्ख बयान ऐसे ही सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने अखिलेश के साथ मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं किया है, तो उन्होंने आखिरकार INDIA अलायंस को लेकर ही संशय वाले बयान दे डाले.