जेल में आलू पूरी, आम और मिठाई खाकर डायबिटीज बढ़ाने में लगे हैं केजरीवाल? ED ने किया अजीब दावा

ED ने गुरुवार को अदालत में ये दावा किया है कि, दिल्ली के सीएम पर जेल से बाहर निकलने की साजिश कर रहे है. ED ने कहा है कि, टाइप 2 डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल जेल में मीठे से भरपूर भोजन खा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal: कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को लेकर जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने बड़ा दावा किया है. ED ने कहा है कि केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं, लेकिन जानबूझकर जेल में मीठे से भरपूर खाना खा रहे हैं. ईडी का आरोप है कि केजरीवाल अपनी डायबिटीज बढ़ाकर मेडिकल ग्राउंड पर जमानत लेने के लिए ये सब कर रहे हैं. ईडी ने कोर्ट के सामने बकायदा केजरीवाल की जेल डाइट भी पेश की है. हालांकि अभी केजरीवाल के वकील या उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से ईडी के इन दावों पर कोई बयान सामने नहीं आया है.