क्या 5 राज्यों के चुनाव की वजह से कांग्रेस INDIA गठबंधन पर नहीं दे रही ध्यान?
नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के चक्कर में INDIA गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही. नीतीश कह रहे हैं कि हम सब उनको (कांग्रेस को) आगे बढ़ाने के लिए साथ आए पर कांग्रेस को ही चिंता नहीं है.
ADVERTISEMENT

INDIA Alliance News
INDIA Alliance News: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले ही विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) को लिटमस टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री और इस गठबंधन के शिल्पकारों में से एक नीतीश कुमार ने इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के चक्कर में INDIA गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही. नीतीश कह रहे हैं कि हम सब उनको (कांग्रेस को) आगे बढ़ाने के लिए साथ आए पर कांग्रेस को ही चिंता नहीं है.