'मुझसे किसी ने इस्तीफा नहीं मांगा', ममता बनर्जी से जुड़ी खबरों पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का बड़ा बयान, गांगुली ने भी दी सफाई
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के सांसद बनने की खबरों पर सियासी घमासान मचा है. दावा था कि ममता ने सौरव गांगुली के जरिए टीएमसी सांसद यूसुफ पठान से इस्तीफा मांगा था. हालांकि, गांगुली और पठान दोनों ने इसे पूरी तरह झूठा और अफवाह करार दिया है.
ADVERTISEMENT

mamata banerjee
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं. सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में दावा किया जा रहा है कि भवानीपुर सीट से चुनाव हारने के बाद अब ममता बनर्जी सांसद बनकर दिल्ली की राजनीति का रुख करना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जरिए बरहामपुर से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान से इस्तीफा दिलाने की कोशिश की. हालांकि, अब इस पूरे विवाद पर सौरव गांगुली और यूसुफ पठान दोनों का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.