क्या वायनाड में चुनाव होने के बाद अमेठी से नामांकन करने वाले हैं राहुल गांधी? जयराम रमेश ने दिया बड़ा हिंट

क्या संगठन चाहता है कि वो लड़ें? तो हां जरूर, संगठन चाहेगा वो लड़ें. क्या आप मुझसे पूछे रहे हैं कि, वहां के लोग चाहते हैं? मैं अमेठी में था रायबरेली में था भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय मैं कई लोगों से मिला, किसानों से मिला, व्यापारियों से मिला, बुजुर्गों से मिला. सभी ने कहा 2019 में हमसे गलती हो गई

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi News: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार के चुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. वायनाड में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इस बीच उनके उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही है. आपको बात दें कि, राहुल गांधी अमेठी से दो बार सांसद रह चुके हैं. हालांकि 2019 के चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछली बार मिली हार के बाद इस बार वो फिर से अमेठी से लड़ेंगे या नहीं उसपर संशय बना हुआ है. वैसे बीते दिन यूपी के गाजियाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई. इसी में जब एक पत्रकार ने अमेठी से लड़ने पर सवाल पूछा तब राहुल ने पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ने की बात कहीं. यानी उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम नहीं लगाया.