गृह मंत्रालय VIPs की सुरक्षा में करने जा रहा है बड़ा बदलाव! अब ये गार्ड करेंगे आडवाणी की सेक्योरिटी

जिन VIP लोगों की सुरक्षा में अब तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) तैनात थी, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को दी जा सकती है. इसमें लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज राजनेता शामिल हैं. साथ ही योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा भी बदल सकती है.

ADVERTISEMENT

Narendra Modi and Lal Krishna Advani
नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है. (फाइल फोटो)
Google CTA

केंद्रीय गृह मंत्रालय सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव कर सकता है. गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन VIP लोगों की सुरक्षा में अब तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) तैनात थी, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को दी जा सकती है. सूत्र बताते हैं कि ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. VIPs की सुरक्षा से एनएसजी कवर हटाकर उसे सीआरपीएफ कवर दिया जाएगा.