इजरायल ने हमास चीफ इस्माइल हनीयेह को तेहरान में किया ढेर, जानिए कौन था वो जिसे USA ने घोषित किया था आतंकी?
Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed: इस्माइल हनीयेह को साल 2017 में हमास का चीफ चुना गया. हालांकि उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण ये रहा कि, उसी साल अमेरिका ने उन्हें 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित कर दिया था.
ADVERTISEMENT

Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed: इजरायल ने बुधवार तड़के हमास चीफ इस्माइल हनीयेह को मार गिराया है. दिलचस्प बात ये है कि, इस्माइल को गाजा, फिलिस्तीन या कतर में नहीं, बल्कि ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया है. हमास ने खुद बयान जारी कर अपने चीफ की मौत की पुष्टि की है. पिछले 9 महीने से बदले की आग में झुलस रहे इजरायल ने आज सुबह हमास चीफ को ढेर कर 7 अक्टूबर 2023 को अपने देश में हुए खून-खराबे का बदला पूरा कर लिया है.
