मोहन भागवत का ये Video पोस्ट कर जयराम रमेश ने किया बड़ा दावा- PM मोदी और RSS के बीच संबंध ठीक नहीं

जयराम रमेश ने कहा- 4 जून, 2024 के बाद से नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और RSS के बीच संबंधों में गिरावट आई है. उनके बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मोहन भागवत ने कहा- हम यह न सोचें कि हम भगवान बन गये हैं.

point

जयराम रमेश बोले- नॉन-बायोलॉजिकल PM और RSS के बीच संबंधों में आई है गिरावट.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam ramesh) ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री (PM modi) कहते हुए मोहन भागवत का एक वीडियो सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट किया है. जयराम रमेश ने वो वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पीएम मोदी वाराणसी में एक इंटरव्यू के दौरान ये कहते दिख रहे हैं कि उन्हें भगवान ने भेजा है. ये ऊर्जा बायोलॉजिकल शरीर से नहीं मिली है.