J&K Election: BJP से गठबंधन के सवाल पर महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने सुनाया लालू यादव पर जोक

इल्तिजा मुफ्ती आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन के एक सवाल पर जवाब दे रही थीं. इल्तिजा ने ये जोक बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन पर सुनाया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इल्तिजा मुफ्ती के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

इल्तिजा मुफ्ती ने किया दावा- जम्मू-कश्मीर में पीडीपी होगी किंग मेकर.

point

किंग कौन होगा के सवाल को टाल गईं इल्तिजा मुफ्ती.

जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की लीडर और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर एक जोक सुनाया. इल्तिजा मुफ्ती आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में गठबंधन के एक सवाल पर जवाब दे रही थीं. इल्तिजा ने ये जोक बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन पर सुनाया.