20 से 30 करोड़, मंत्री पद और बड़ा वादा... उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया 'ऑपरेशन लोटस' का बड़ा आरोप, मचा सियासी  बवाल

Omar Abdullah on Operation Lotus: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये और मंत्री पद का प्रलोभन देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसके बाद सूबे की सियासत में भूचाल आ गया है और बीजेपी ने इस पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया आरोप
उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाया आरोप
Google CTA

Omar Abdullah on Operation Lotus: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री का दावा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की चुनी हुई सरकार को बैक डोर प्लानिंग के जरिए गिराने की कोशिश की जा रही है. इस बयान के सामने आने के बाद से ही पूरे राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है और घाटी का सियासी पारा अचानक बहुत ऊपर चढ़ गया है.