राहुल गांधी को लेकर बदल गया प्रशांत किशोर का नजरिया! इंदिरा गांधी से तुलना कर PK ने कही ये बात

प्रशांत किशोर ने कहा- पिछले डेढ़ दो साल से राहुल गांधी ने अपने तरीके से जो प्रयास किया है उसका भी उनको फायदा मिला है. इसका फायदा ये है कि कांग्रेस में उनका नेतृत्व अब पूरी तरीके से स्थापित है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रशांत किशोर ने कहा- कांग्रेस की दुर्दशा थी उसमें थोड़ा सुधार हुआ है.

point

पिछले दो साल में राहुल गांधी ने जो प्रयास किया उसका फायदा उनको मिला है.

जनसुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर (PK) अपनी पार्टी की लॉन्चिंग के साथ राहुल गांधी को दिए एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के लीडर हैं न कि देश के. देश का नेता बनने में अभी उनको लंबा सफर तय करना है.