INDIA की बैठक में समोसा नहीं मिला! ऐसा कहने वाले ये जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू कौन हैं?

पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी को जीत मिलने पर पिंटू ने बयान दिया था कि ये नतीजे इस बात पर मुहर लगा रहे हैं कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’.

ADVERTISEMENT

Sunil Kumar Pintu
Sunil Kumar Pintu
google news

INDIA Alliance Meeting: विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की हालिया बैठक को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक सांसद सुनील कुमार पिंटू का बयान वायरल है. 19 दिसंबर को नई दिल्ली के अशोक होटल में हुई INDIA अलायंस की बैठक को लेकर सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कह दिया है कि इस बैठक में समोसा भी नहीं मिला. सिर्फ चाय-बिस्किट तक रह गई बैठक. इस बयान की खूब चर्चा है. सवाल यह है कि जब JDU इंडिया अलायंस की पार्टनर है, इसके नेता और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बैठक में थे, तो उनके सांसद ऐसा कैसे कह रहे हैं?