झारखंड चुनाव के लिए NDA में सीटों के बंटवारें पर लगी मुहर, बीजेपी, आजसू , JDU और LJP मिलकर लड़ेंगे चुनाव
Jharkahnd Assembly Election: चुनाव की रणनीति और सीटों पर बनी सहमति की घोषणा पर ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन के सुदेश महतो ने कहा कि, 'झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार के कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है.
ADVERTISEMENT

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए NDA के नेता
Jharkahnd Assembly Election: चुनाव आयोग ने पिछले दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया. चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जुट गई है. इसी कड़ी में आज बीजेपी के गठबंधन NDA की आज झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. NDA ने ऐलान किया कि, झारखंड में बीजेपी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू ), जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. बैठक में इस बात की घोषणा की गई कि, NDA के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तैयार हो चुका है. वैसे आपको बता दें कि, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें है. आइए आपको बताते हैं कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?