झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के साथ हो गया खेला, NDA उम्मीदवार परिमल नाथवाणी जीते

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने दावा किया है कि NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को 28 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को सिर्फ 20 वोट हासिल हुए. क्या महागठबंधन में हुई क्रॉस वोटिंग? जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Jharkhand Rajya Sabha Election
Jharkhand Rajya Sabha Election
google news

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भारी उलटफेर और क्रॉस-वोटिंग देखने को मिली है. तमाम राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त करते हुए एनडीए (NDA) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को शिकस्त दी. वहीं, दूसरी सीट पर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम विजयी रहे.