राज्यसभा का रण! झारखंड की 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार, जानें क्या है सोरेन का गणित और नथवानी का भरोसा

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर आज तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है. इंडिया गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए जरूरी 56 विधायकों का पूरा बल है, जिससे हेमंत सोरेन जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी क्रॉस वोटिंग और सेंधमारी के भरोसे अपनी जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज हो रही वोटिंग ने राज्य के सियासी पारे को गरमा दिया है. इस चुनाव में दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के उतरने से मुकाबला बेहद त्रिकोणीय और दिलचस्प हो चुका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जहां अपनी दोनों सीटें जीतने के लिए पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं, वहीं भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी क्रॉस वोटिंग के भरोसे बाजी पलटने की ताक में हैं. दोनों पक्षों की ओर से जीत के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि पर्दे के पीछे की सियासी गोटियां तेजी से बैठाई जा रही हैं.