J&K में आज हो रही पहले फेज की वोटिंग के बीच जानिए कांग्रेस-INDIA और बीजेपी का क्या है हाल?

J&K Lok Poll Survey: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें है. प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस(NC) और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. NC 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

J&K Lok Poll Survey: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे है. पहले फेज के लिए आज वोटिंग हो रही है जिसमें जमकर वोटिंग देखने को मिल रही है. 11 बजे तक 26 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है. पूरे 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में में जम्मू-कश्मीर की जनता बढ़-चढ़कर भाग ले रही है. सभी पार्टियां भी पूरे दमखम के साथ चुनावी अभियान में जुटी हुई है. J&K में तीन फेज में वोटिंग होनी है और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. इस बीच अब पूरे देश की नजर जम्मू-कश्मीर पर है कि, राज्य में किसकी सरकार बनेगी? केंद्र शासित प्रदेश में 10 सालों बाद होने जा रहे चुनाव में बीजेपी या कांग्रेस-INDIA किसका होगा पलड़ा भारी? आइए आपको बताते हैं लोक पोल के सर्वे के क्या है अनुमान.