Shesh Bharat: राजनीति में एंट्री की खबरों पर जूनियर एनटीआर ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया तगड़ा झटका!

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की राजनीति में एंट्री और नई पार्टी बनाने की अफवाहों को उनके ऑफिस ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. दादा एन. टी. रामा राव की राजनीतिक विरासत और चंद्रबाबू नायडू से गहरा पारिवारिक रिश्ता होने के बावजूद, जूनियर एनटीआर फिलहाल राजनीति से दूर सिर्फ अपने सिनेमाई सफर पर ध्यान दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

साउथ सिनेमा के 'मैन ऑफ मासेस' यानी जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की राजनीति में एंट्री होने वाली है? क्या थलापति विजय के बाद अब टॉलीवुड का यह 'ग्लोबल टाइगर' भी अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान करने जा रहा है? बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और आंध्र प्रदेश के सियासी गलियारों में यह सवाल आग की तरह फैल रहा था. वजह थी 'रॉ एनटीआर' (RAW NTR) नाम के एक अनऑफिशियल ग्रुप का वह सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. इस पोस्ट में दावा किया गया कि 18 जुलाई को तिरुपति में 'ऊरु वाडा' यानी गली-गली नाम का एक ऐसा महा-इवेंट होने जा रहा है, जो आंध्र प्रदेश की राजनीति का नक्शा बदल देगा. बस फिर क्या था, कयासों का बाजार गर्म हो गया कि जूनियर एनटीआर भी राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं.