Shesh Bharat: राजनीति में एंट्री करने वाले हैं Jr. NTR? बेंगलुरु में फैंस ने लगाए ‘नेक्स्ट सीएम एनटीआर’ के नारे तो जवाब हुआ वायरल
चंद्रबाबू नायडू की राजनीतिक विरासत और जूनियर एनटीआर के फिल्मी करिश्मे के बीच आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक नई चर्चा छिड़ गई है. बेंगलुरु में 'सीएम-सीएम' के नारों ने टीडीपी के भविष्य और नंदामुरी परिवार की वापसी को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Chandrababu Naidu and Junior NTR
Junior NTR Politics: चंद्रबाबू नायडू का अपना कोई राजनीतिक या फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन भुवनेश्वरी से शादी के बाद उनका रिश्ता राजनीति और सिनेमा के एक बड़े परिवार से जुड़ गया. इसी रिश्ते की वजह से वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फूफा लगते हैं. दरअसल, जूनियर एनटीआर के दादा एनटी रामाराव ने ही तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की नींव रखी थी. हालांकि, एनटीआर ने राजनीति के बजाय फिल्मों को चुना. दिलचस्प बात यह है कि एनटी रामाराव ने अपनी राजनीतिक विरासत खुशी-खुशी अपने दामाद और बेटी भुवनेश्वरी के पति चंद्रबाबू नायडू को नहीं सौंपी थी, लेकिन फिर भी पार्टी की कमान नायडू के हाथों में आ गई. इसके बाद एनटी रामाराव का पूरा परिवार धीरे-धीरे पार्टी और राजनीति से दूर होता चला गया.