किसान आंदोलन को लेकर ऐसा क्या बोल गईं कंगना कि BJP को कहना पड़ा- ऐसा फिर न करें

कंगना रनौत के विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, FIR और NSA के तहत कार्रवाई की मांग. बीजेपी ने बयान से किया किनारा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह इन दिनों फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है. विपक्ष ने कंगना के बयान को लेकर उनपर कार्रवाई और केस दर्ज करने की मांग की है. अब इस मामले को बढ़ते देख बीजेपी ने आधिकारिक बयान जारी किया है और उनकी टिप्पणी पर ऐतराज जताया है. पार्टी ने कहा है कि कंगना को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई भी बयान भविष्य में न दें.