Karawal Nagar Seat: सिटिंग विधायक का टिकट काट BJP ने Kapil Mishra को दिया टिकट, हारेंगे या जीतेंगे?
करावल नगर इस बार हिंदू बनाम मुस्लिम के ध्रुवीकरण के चलते अहम सीट बन गई है. अगर हिंदू वोट बैंक AAP और कांग्रेस के बीच बंट गया, तो कपिल मिश्रा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
Karawal Seat Analysis: दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में आज हम आपको एक ऐसी सीट का विश्लेषण देंगे, जो बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. इसे छोड़कर साल 2015 में जब केजरीवाल की लहर ने दिल्ली में झाड़ू चलाई, तब भी बीजेपी इस सीट पर मजबूती से टिकी रही. हालांकि, उस चुनाव में बीजेपी के रथ को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कपिल मिश्रा ने रोका. लेकिन कपिल मिश्रा अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता हैं और इस बार करावल नगर से बीजेपी ने अपने 5 बार के विधायक का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को उतारा है.