Shesh Bharat: 18 हजार करोड़ का बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट क्या है, जिस पर कर्नाटक की राजनीति में मचा है बवाल?

बेंगलुरु के पास ₹18,133 करोड़ के बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट का किसान उग्र विरोध कर रहे हैं. सरकार प्रति एकड़ ₹2.5 करोड़ तक का मुआवजा दे रही है, लेकिन किसान अपनी उपजाऊ जमीन और रोजगार खोना नहीं चाहते. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और विपक्षी नेता कुमारस्वामी के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

बेंगलुरु को न्यूयॉर्क और शंघाई जैसा 'हाई-टेक' बनाने का सरकारी सपना, आज कर्नाटक की राजनीति में 'जेल' और 'जमीन' का महासंग्राम बन चुका है! बिदादी टाउनशिप का यह 18 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट इस समय देश की सबसे बड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में है. एक तरफ जमीन पर किसानों का उग्र आंदोलन है, तो दूसरी तरफ टीवी स्टूडियोज में नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी. विवाद इस कदर बढ़ चुका है कि खुद डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को कैमरे के सामने कहना पड़ा कि "मैं जेल जाने से नहीं डरता, मैंने जेल देखी है."