Shesh Bharat: DK शिवकुमार का 'ऑपरेशन हस्त': कर्नाटक BJP में मची खलबली, वफादारी साबित करने के लिए मंदिर में खाई कसम!
कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस के 'ऑपरेशन हस्त' के चलते BJP-JDS के 11 विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग कर दी. इस सियासी उलटफेर से BJP में अविश्वास का माहौल है. खुद को पाक-साफ बताने के लिए बेलूर से BJP विधायक एच.के. सुरेश ने मंजुनाथ मंदिर में कसम खाई और सभी 63 विधायकों के नार्को टेस्ट की मांग की है.
ADVERTISEMENT

dk shivakumar
पार्टियां तोड़ने के लिए बीजेपी पर जो खेल पूरे देश में खेलने का आरोप लगता रहा है, वैसे ही खेल से कर्नाटक में उसकी पार्टी में रोज धमाके हो रहे हैं. कर्नाटक से ही बीजेपी के दल-बदल का 'ऑपरेशन कमल' शुरू हुआ था. आज हालात ऐसे बदल गए हैं कि ऑपरेशन कमल रिवर्स मोड में चल रहा है. ऑपरेशन कमल पर भारी पड़ रहा है कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का 'ऑपरेशन हस्त'.
