कर्नाटक उपचुनाव 2028 का ट्रेलर! कर्नाटक उपचुनाव में डीकेएस और येदियुरप्पा के बीच छिड़ी 'किंग' की जंग
कर्नाटक की सियासत में आज 'आर-पार' की जंग! दो सीटें, दो परिवार और दांव पर है, सिद्धारमैया सरकार की साख! बागलकोट से लेकर दावणगेरे तक... क्या विरासत की राजनीति ढहेगी या फिर सहानुभूति की लहर में विपक्ष बह जाएगा? इसका फैसला 4 मई को आएगा जब तमिलनाडु, बंगाल, केरल, असम और पुद्दुचेरी चुनावों के नतीजे आएंगे.
ADVERTISEMENT

Karnataka Bypolls
2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सरकार बनाने के बाद कांग्रेस कर्नाटक में कोई चुनाव नहीं हारी. 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मनमुताबिक सीटें नहीं मिली लेकिन 2019 के मुकाबले पार्टी ने अच्छा ही किया. चुनावों में कांग्रेस की जीत को सीएम सिद्धारमैया की सरकार और इलेक्शन मैनेजर डीके शिवकुमार की जीत के तौर पर देखा जाता है. ऐसे समय जब कर्नाटक में सीएम को लेकर कांग्रेस हाईकमान फैसले के मूड में है तब फिर से दो सीटों दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट पर उपचुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के रेप्युटेशन दांव पर लगा है. फिर से वही सवाल कि उपचुनावों में सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार किसका करियर दांव पर है. डीके कांग्रेस के संकटमोचक और 'चाणक्य माने जाते हैं.