Shesh Bharat: 'जो होना है, वो होगा...' कर्नाटक में CM बदलने का काउंटडाउन शुरू? डीके शिवकुमार के बयान से तेज हुई हलचल

Karnataka Congress Power Sharing Formula: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के रहस्यमयी बयान ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को हवा दे दी है. ऐसे में अब चर्चा है कि क्या कांग्रेस का पुराना पावर शेयरिंग फॉर्मूला लागू होने जा रहा है या फिर यह सिर्फ सियासी दबाव बनाने की रणनीति है?

ADVERTISEMENT

डीके शिवकुमार के बयान से तेज हुई कर्नाटक में कुर्सी की जंग
डीके शिवकुमार के बयान से तेज हुई कर्नाटक में कुर्सी की जंग
google news

Siddaramaiah v/s DK Shivakumar : सीएम के दावेदार और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का एक छोटा सा बयान कि "जो होना है, वो होगा", अब राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है. सवाल फिर तेज है कि क्या कर्नाटक में सीएम की कुर्सी की अदला-बदली का समय आ गया है? क्या सिद्धारमैया और डीके के बीच का 'पावर शेयरिंग फॉर्मूला' अब धरातल पर उतरने वाला है? दिल्ली से लौटने के बाद, डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया की ओर से भी दावा किया कि वो और सीएम, दोनों कांग्रेस हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे. हालांकि उन्होंने अपने मुंह से यह नहीं कहा कि ये सब बयानबाजी सीएम बदलने को लेकर ही है.