Shesh Bharat: कर्नाटक में CM बदलेगा या नहीं? राहुल गांधी की टेबल पर पहुंची फाइल, सुनील कानुगोलू ने दी अपनी रिपोर्ट!

Shesh Bharat: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस में गहन मंथन चल रहा है।.ढाई साल के फॉर्मूले के बावजूद राहुल गांधी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. सुनील कानुगोलू ने भी अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को भेज दी है. जनवरी में स्थिति साफ हो सकती है.

ADVERTISEMENT

Siddaramaiah DK Shivakumar
Siddaramaiah DK Shivakumar
Google CTA

कर्नाटक से लेकर दिल्ली में बैठे कांग्रेस हाईकमान तक-अब ये कोई सस्पेंस नहीं रहा कि सीएम बदलने की बात पर गहन मंथन चल रहा है. मंथन इसलिए नहीं कि सीएम के तौर पर ढाई साल में सिद्धारमैया ने बढ़िया काम किया या नहीं. मंथन इस बात पर हो रहा है कि डीके शिवकुमार से किए गए वादे के मुताबिक उन्हें आगे के ढाई साल के लिए सीएम बनाना है या नहीं. हर लेवल पर मंथन के बाद कर्नाटक की फाइल राहुल गांधी तक पहुंची हैं. राहुल गांधी ने अपने लेवल पर इस बात का असेसमेंट किया है कि कर्नाटक का सीएम बदलना है या नहीं.